BN बांसवाड़ा न्यूज़ – पंजाब के मानसा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी. इसका आरोप अपने पति पर लगा दिया. घटना की छानबीन केे बाद पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार, बोड़ावाल गांव में 20 वर्षीय युवक का उसी गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था. इस बात की जानकारी जब लड़की की मां को हुई तो उसे ऐतराज होने लगा. लड़की की मां ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर बेटी के बॉयफ्रेंड की चाकू से हत्या कर दी. थाना सदर बुढलाडा पुलिस ने वारदात का खुलासा कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मानसा के एसपीडी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि 21 सितंबर 2022 को गुरने कलां गांव में एक युवक की लाश मिली थी. मृतक की मां के बयान पर 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें एक महिला व उसका प्रेमी शामिल है. आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक का आरोपी महिला की बेटी के साथ अफेयर था. महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी के बॉयफ्रेंट की हत्या की साजिश रची. हत्या के लिए महिला के पति को जिम्मेदार ठहराया. महिला के प्रेमी ने उसके पति के मोबाइल से युवक को फोन कर बुलाया था. इसके बाद चाकू से उसकी हत्या कर दी थी.
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













