प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की गुजरात के मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों के साथ बैठक राहत-बचाव कार्य को लेकर ली जानकारी।

0
294
2173728 untitled 178 copy
2173728 untitled 178 copy

BN बांसवाड़ा न्यूज़ – मोरबी हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की गुजरात के मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों के साथ बैठक, राहत-बचाव कार्य को लेकर ली जानकारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, एक नवंबर को मोरबी जाएंगे। उल्लेखनीय है कि रविवार की शाम मोरबी जिले में मच्छू नदी पर बना केबल ब्रिज टूट गया था। इस दुर्घटना में 140 लोगों की मौत हो गई है। मोरबी पुलिस ने बताया कि मामले में सोमवार को 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को प्रधानमंत्री गुजरात के केवड़िया जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल हुए। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृहमंत्री मोरबी जा चुके हैं। वहां राहत एवं बचाव कार्य जारी है। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि पुल रविवार शाम लगभग 6.30 बजे टूटा था। उस समय पुल पर 300 से अधिक लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here