BN बांसवाड़ा न्यूज़ – डोंगरगांव। इलाके के गिरगांव में एक आदतन नशाखोर बेटे ने अपने पिता की गला दबाकर जान ले ली। गुजरी रात को हुए इस घटना से परिवार और गांव में मातम छा गया। शराब के नशे में धुत बेटे ने टोकाटोकी से नाराज होकर पिता की हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगांव थाना क्षेत्र के गिरगांव के रहने वाले 55 साल के ऐशराम नेताम और उसके बेटे ओमप्रकाश नेताम के बीच बीती रात लगभग 8 बजे विवाद हुआ। बेटा इस बात से नाराज हो गया कि रोजाना उसके पिता रोकटोक करते हैं। एक जानकारी के मुताबिक पिता अपने बेटे के रोजाना शराब पीकर आने से परेशान रहते थे। कल इसी बात को लेकर दोनों में कहा-सुनी हो गई। नशे में धुत बेटे ने अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इस बात की जानकारी परिवार के दूसरे सदस्यों को मिली, तब तक पिता की जान चली गई थी। इधर रात को हुए इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मृतक एक संपन्न किसान के तौर पर गांव में पहचाना जाता था, लेकिन आरोपी बिना कामकाज किए नशाखोरी में लिप्त था। काम नहीं करने के कारण बेटे को पिता की बात भी सुननी पड़ती थी। कई बार घर के सदस्यों ने भी आरोपी को कामकाज करने की सलाह दी, लेकिन वह आदतन शराब पीकर गांव में घूमता-फिरता था। यही बात पिता को चूभने लगी और बेटे को टोकना उसकी जान लेने की वजह बन गया। डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा में जुटी हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













