desk – कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एलम गांव से आज की पदयात्रा शुरू की। वही कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष आज भारत जोड़ो यात्रा के तहत एक दिवसीय बिहार प्रवास पर रहेंगे एवं वहां यात्रा से संबंधित जनसभा को संबोधित करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा देश से भय और नफऱत को मिटाकर, देशवासियों को एकसूत्र में पिरोने का काम कर रही है।बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय उत्तर प्रदेश से होकर जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा ने मंगलवार (3 जनवरी) को उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। दक्षिण भारत से शुरू हुई कांग्रेस की इस यात्रा को दूसरे दलों के नेताओं का भी साथ मिला। वहीं उत्तर भारत में भी यात्रा में प्रमुख विपक्षी नेता समर्थन तो दिया लेकिन खुद शामिल होने में पीछे रहे। दिल्ली में यात्रा के दौरान शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी यात्रा में शामिल हुईं। वहीं मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला भी शामिल हुए। दिल्ली में फिल्म अभिनेता कमल हासन भी इसमें शामिल हुए। इसके साथ स्वराज इंडिया के फाउंडर योगेंद्र यादव भी यात्रा के साथ जुड़े हुए हैं। मंगलवार को ही रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के पूर्व चीफ एसए दुलत भी यात्रा को समर्थन देने पहुंचे।
- Advertisement -

Latest article
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...













