desk – बिहार के पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों का कहना है कि बीते दिन बुधवार दोपहर से युवक लापता था. काफी खोजबीन के बाद गांव के पास नहर किनारे शव मिला. बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) कृपाशंकर आजाद ने बताया कि ग्रामीणों ने जानकीनगर थाने को सूचना दी थी कि एक व्यक्ति की लाश जेबीसी नहर गंगापुर वार्ड नंबर-5 जानकीनगर के पास पड़ी है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इस दौरान शव की शिनाख्त श्याम किशोर पुत्र सुखदेव राम निवासी मधेपुरा के रूप में की गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मृतक के भाई ने बताया कि ड्राइवरी लाइसेंस बनवाने के लिए सिंटू यादव नामक का युवक भाई को ले गया था. उसने अगवा कर किसी तेज हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













