desk – आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) में 24 घंटे के भीतर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो कर्मियों द्वारा आत्महत्या करने से सुरक्षा कर्मचारियों को लगा है झटका। नाइट ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर विकास सिंह ने सोमवार की रात अपनी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली। 30 वर्षीय विकास सिंह तिरुपति जिले के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार के गेट एक पर ड्यूटी पर था। गोली की आवाज सुनकर अन्य सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और विकास सिंह को खून से लथपथ पाया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।विकास सिंह उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। इतना बड़ा कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच में लिया है। एक कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या करने के एक दिन बाद सब-इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली। चिंतामणि (29) ने रविवार की शाम पीसीएमसी के राडार-1 इलाके में ड्यूटी करते समय फांसी लगा ली। छत्तीसगढ़ के रहने वाले चिंतामणी 10 जनवरी को एक महीने की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कांस्टेबल ने किसी पारिवारिक समस्या के चलते अपना जीवन समाप्त कर लिया।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













