desk – झारखंड-बिहार में पुलिस और सुरक्षाबलों के 48 जवानों की हत्या के आरोपी इनामी नक्सली कमांडर नवीन यादव उर्फ सर्वजीत यादव अब पुलिस के कब्जे में है। खबर है कि उसने सरेंडर कर दिया है। उसपर सरकार ने 25 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत प्रतापपुर थाना क्षेत्र का बासखूटा गांव निवासी नवीन हाल तक माओवादियों के सुरक्षित गढ़ बूढ़ा पहाड़ में सक्रिय था। पुलिस और सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत तीन महीने पहले जब बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त कराया, तभी से वह सरेंडर की कोशिश में लगा था।हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर नवीन यादव के सरेंडर की घोषणा नहीं की है, लेकिन भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक सरेंडर के बाद अज्ञात ठिकाने पर उससे पूछताछ की जा रही है। नवीन माओवादियों की रीजनल कमेटी का मेंबर रहा है। उसका आतंक झारखंड के पलामू, लातेहार, चतरा, गढ़वा और मध्य बिहार के औरंगाबाद, गया आदि जिलों में पिछले कई वर्षों से कायम था। इन इलाकों में पिछले एक दशक में नक्सलियों के ज्यादातर हमलों में वह शामिल रहा है। उसके ऊपर बिहार-झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जनवरी 2019 में नवीन यादव की पलामू के रेडमा में 18.5 एकड़, चतरा के प्रतापपुर में 12.78 एकड़ जमीन भी जब्त की थी।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













