BN बांसवाड़ा न्यूज़ – राजेश कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा ने बताया की आज दिनांक 24.01.2023 को सूर्यवीर सिंह राठौड़ पुलिस उप अधीक्षक बांसवाड़ा को गोपनीय सुचना मिली की शहर बांसवाड़ा के नक्षत्र मॉल में ऐंजल स्पा सेंटर में मसाज करने की आड़ में वेश्यावृति की जा रही है। जिस पर सुर्यवीर सिंह राठौड़ पुलिस उप अधीक्षक बांसवाड़ा के नेतृत्व में सुरेश कुमार पुलिस उप निरीक्षक प्रोबेशनर गणपत लाल पुलिस उप निरिक्षक प्रोबेशनर खुसबू पुलिस उप निरिक्षक प्रोबेशनर की एक टीम का गठन किया गया। सुचना की तस्दीक के लिए गणपतलाल उप निरिक्षक प्रोबेशनर 2500 /रूपये देकर बोगस ग्रहाक बनाकर ऐंजल स्पा सेंटर भेजा गया। घटना की तस्दीक होने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्पा सेन्टर से (1) अंजू शर्मा पुत्री राम शर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी ए -263 रघुवीर नगर टैगोर गार्डन पश्चिमी दिल्ली
(2) प्रतिमा खत्री पत्नी विजय खत्री उम्र 43 वर्ष निवासी 119 तैमूर नगर न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी दक्षिण दिल्ली (3)
स्नेहलता पत्नी सुरेश कुमार उम्र 30 वर्ष ऋषि गालव नगर गलता गेट के पास जयपुर। (4) प्रकृति शर्मा पुत्री धर्माराम उम्र 23 वर्ष निवासी 110 शनि मंदिर के पास टैगोर गार्डन दिल्ली (स्पा मैनेजर) को वेश्यावृति करते हुए किया गिरफ्तार। स्पा सेन्टर के माली बलवंतसिंह को नामजद कर लिया गया है।