BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – बलौदाबाजार जिले में धनीधर्म दास साहेब के प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम पर सरकार की ओर से जारी लाखों रुपए गबन करने के मामले में मास्टरमाइंड पूर्व जनपद सीईओ पकंज देव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले में शामिल तीन और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दामाखेड़ा का है। दरअसल जिले में स्थित सिमगा के दामाखेड़ा में आयोजित धनीधर्म दास साहेब के 625वें प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम पर संस्कृति विभाग की ओर से 10 लाख रुपए जारी हुआ था। इस पैसे को सरपंच पूर्णिमा देवांगन और सचिव राजू देवांगन की ओर से गबन करने की बात सामने आई थी। मामले में शिकायत पर पुलिस ने सरपंच पूर्णिमा देवांगन और सचिव राजू देवांगन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया था। जांच के बाद 10 लाख रुपए का गबन करना पाए जाने पर पुलिस ने मामले में अब तक दुर्गेश देवांगन, लेखू राम देवांगन और श्रेयांश देवांगन को गिरफ्तार किया है। वहीं सरपंच पूर्णिमा देवांगन अग्रिम जमानत पर है जबकि सरपंच पति पूरन देवांगन और सचिव राजू देवांगन फरार है। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं मामले में सबूत पाए जाने के बाद पुलिस ने रायपुर निवासी पूर्व जनपद सीईओ 51 वर्षीय पंकज देव को गिरफ्तार कर रिमांड में भेज दिया गया है।
- Advertisement -

Latest article
पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों से बचें, सप्लाई पूरी तरह सामान्य – जिला पेट्रोलपंप एसोसिएशन...
जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र कलाल बोले – सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर न दें ध्यान, पर्याप्त मात्रा में मिल रहा ईंधन
बांसवाड़ा -...
सुमित कुमार पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया जानकारी राजस्थान इंटेलिजेंस की बड़ी...
राजस्थान में असम के वायुसेना अड्डे में तैनात पर एक नागरिक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया...
बांसवाड़ा में मारवाड़ी समाज की भव्य गणगौर शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय माहौल में सराबोर
बांसवाड़ा। शहर में मारवाड़ी समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक गणगौर महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...













