उत्तर प्रदेश। औरैया में युवक ने अपने ही ताऊ के लड़के को गोली मार दी. मामला अछल्दा के पुरवा भदौरिया गांव का है. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, पुर्वा भदौरिया निवासी प्रदीप उर्फ कल्लू शाम करीब 8 बजे वंशी गांव में दूध बेचकर घर लौट रहा था. तभी रास्ते में उसे उसका चचेरा भाई राजू मिल गया. वह वहां अपने साथियों के साथ खड़ा था. उसने प्रदीप को रोका और जमीन के विवाद में मारपीट करने लगा. राजू का गुस्सा यहां भी शांत नहीं हुआ तो उसने प्रदीप को गोली मार दी. गोली सीधे प्रदीप के कन्धे पर जा लगी. जिससे वह घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पड़े प्रदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती करवाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया. फिलहाल उसका इलाज जारी है. औरैया के अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
- Advertisement -

Latest article
Jak Odkryć Ukryte Możliwości Bonusów Bez Depozytu W Supercat Casino
Jak odkryć ukryte możliwości bonusów bez depozytu w supercat casino
Większość graczy zna podstawy bonusów bez depozytu, ale niewielu zdaje sobie sprawę, że w SuperCat...
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...











