मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार (Corruption) का एक और मामला सामने आया है। जहां जबलपुर जिले में एक महिला पटवारी को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। बताया गया कि पटवारी ने नक्शा पास करने की एवज में 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। जानकारी के मुताबिक, किसान राजेंद्र प्रसाद ने बीते 3 मार्च को लोकायुक्त से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि बरेला में कृषि भूमि है, जिसका सीमांकन हो गया है, लेकिन नक्शा पास नहीं हो पा रहा है। इसके लिए पटवारी ममता मोटवानी पैसों की डिमांड कर रही है। शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने महिला पटवारी ममता मोटवानी को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार ने बताया कि 3 मार्च को शिकायत मिली थी। जिसके बाद टीम ने आज पटवारी को रंगें हाथों पकड़ा है। पटवारी ममता मोटवानी ने नक्शा पास करने की एवज में 15 हजार रुपये की डिमांड की थी। फिर बाद में 12 हजार रुपये मांगे।उन्होंने बताया कि पटवारी रिटायर्ड कर्मचारी के माध्यम से रिश्वत ले रही थी। फिलहाल आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
- Advertisement -

Latest article
Jak Odkryć Ukryte Możliwości Bonusów Bez Depozytu W Supercat Casino
Jak odkryć ukryte możliwości bonusów bez depozytu w supercat casino
Większość graczy zna podstawy bonusów bez depozytu, ale niewielu zdaje sobie sprawę, że w SuperCat...
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...











