मुंबई (आईएएनएस)| एक दिल दहला देने वाली घटना में एक 23 वर्षीय महिला अपनी विधवा मां के शव के साथ रह रही थी। शव को प्लास्टिक की चादर में लपेटा गया था और लगभग तीन महीने तक अलमारी में छिपाकर रखा गया। घटना का पता मंगलवार देर रात तब चला जब कलाचौकी पुलिस 55 वर्षीय विधवा वीना प्रकाश जैन की ‘गुमशुदगी’ की शिकायत की जांच कर रही थी, जिसे उसके भाई के परिवार ने दर्ज कराया था। जैसे ही पुलिस टीम लालबाग इलाके में पेरू कंपाउंड में उनके घर पहुंची, महिला ने शुरू में उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया और पहले उसने अपने चचेरे भाई को भी बाहर कर दिया जो अपनी चाची (मृतक) के बारे में पूछताछ करने आया था।पुलिस ने कहा कि, वीणा प्रकाश जैन पर चाकू से वार किए गए थे, जबकि उसके शरीर के अन्य हिस्सों जैसे हाथ और पैर काट दिए गए और एक फोरेंसिक टीम ने पूरी जांच के लिए पूरे फ्लैट का दौरा किया। शव को अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया। एक अधिकारी ने कहा कि जैन करीब 16 साल पहले प्रकाश जैन की मौत के बाद पालघर के विरार से लालबाग आ गए थे और मृतक वीणा के भाई मासिक आर्थिक मदद से उनकी मदद करते थे। हालांकि, पिछले करीब तीन महीने से कई बार मिलने के बाद भी भाई अपनी बड़ी बहन वीणा से नहीं मिल पाया और हर बार बेटी कोई न कोई बहाना बना ही देती कि ‘बाहर निकल गई है’ या आराम कर रही हैं।
- Advertisement -

Latest article
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...













