BN बांसवाड़ा न्यूज़ – भारतीय किसान सेना और कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर शुक्रवार को बांसवाड़ा को संभाग बनाने पर आतिशबाजी की ओर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद मंसूरी ने बताया कि इस अवसर पर उप जिला प्रमुख डॉ विकास बामियान ने कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को आयाम मिलेंगे ।शिकायतों समस्याओं का तुरन्त निवारण होगा। महिला काँग्रेस की उपाध्यक्ष लता चाहिल ने कहा कि जादूगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जादू कर दिया। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अरविंद सीता डामोर ने कहा कि इससे विकास तेज होगा विभिन्न मांग को लेकर लोगों की पहुच बढ़ेगी। इस अवसर पर सेवादल जिलाध्यक्ष कांग्रेस साजिद नायक, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आरिफ इकबाल, दिलीप सराफ, सोशल मीडिया प्रभारी भारत दोसी, पार्षद भरत यादव, पूनम बाधम, सुरेश कलाल, कमरूनिशा,स्नेह जॉन, धनेशवर यादव, कांग्रेस खंड मंडल खेरडाबर प्रभारी मिलन चाहिल, अनूप त्रिपाठी, सईद परवाना, अजय मइडा ,कमलेश कलाल, ज़ाहिद शेख, प्रकाश चरपोटा खेरडाबर ,चेतन पांचाल , जिम्मी सराफ, सुनील मीणा, विजय महावर आदि ने अशोक गहलोत, मंत्री अर्जुन सिंह बाम निया,कांग्रेस की जय के नारे लगाए।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













