गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में बड़ा हादसा हो गया। गैस सिलेंडर से भरा ई-रिक्शा 2 बच्चियों पर पलट गया। सिलेंडरों के नीचे दबकर 6 वर्षीय अलीना की मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची 3 वर्षीय आयशा की हालत गंभीर है। पुलिस ने रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ये हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के पक्का मोरी डासना गेट के नजदीक हुआ है। यहां रहने वाले आमिर की शादीशुदा बहन अपने मायके में आई हुई थी। आमिर की भांजी अलीला और आयशा घर के बाहर खड़ी थीं। इस दौरान कमला गैस एजेंसी से कुछ सिलेंडर एक ई-रिक्शे में भरकर मोहल्लों में वितरण के लिए जा रहा था। ई-रिक्शा चालक ने दोनों बच्चियों को टक्कर मार दी। इसके बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे सिलेंडर सड़क पर बिखर गए और उनके नीचे दोनों बच्चियां दब गईं। मोहल्ले के लोगों ने दोनों बच्चियों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। यहां अलीना को मृत घोषित कर दिया। आयशा की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतका बच्ची के मामा आमिर ने गैस एजेंसी और ई-रिक्शा चालक के विरुद्ध थाना नगर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- Advertisement -

Latest article
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...













