वाराणसी (आईएएनएस)| वाराणसी में 5 मार्च को 14 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार करने और उसे नदी में फेंकने के आरोप में चार नाबालिगों और 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। नाविकों ने बच्ची को बचा लिया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चारों लड़कों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और सुधार गृह भेज दिया गया। 19 वर्षीय युवक को अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि 6 मार्च को होश में आने के बाद लड़की ने 12 मार्च को अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। इसके बाद सैदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। सैदपुर थाना प्रभारी शिव कुमार वर्मा ने घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













