BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – बिलासपुर में महिला को काम दिलाने के बहाने उससे दोस्ती कर रेप करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और तीन महीने तक शारीरिक संबंध बनाते रहा। बाद में महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया। उसकी हरकतों से तंग आकर युवती ने केस दर्ज करा दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। टीआई फैजूल शाह ने बताया कि मूलत: मुंगेली जिले की रहने वाली 28 वर्षीय महिला तीन महीने पहले तिफरा क्षेत्र में आकर काम की तलाश कर रही थी। इस दौरान वह प्राइवेट जॉब कर रही थी। तभी उसकी मुलाकात तिफरा के शांतिनगर में रहने वाले ठेकेदार नेहरू साहू उर्फ नहरू (40) से हुई। उसने महिला से दोस्ती की और उसे काम दिलाने का झांसा दिया। इस बीच वह युवती से बातचीत करता रहा। इसी दौरान बीते दिसंबर माह में वह युवती को सरकंडा स्थित किराए के मकान में ले गया, जहां उसने लड़की से संबंध बनाया। फिर बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया और अपने घर वालों की मर्जी से शादी करने की बात कही। उसकी हरकतों को देखकर युवती ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: 21 दिवसीय आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
बांसवाड़ा, 6 जून। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय केंद्रीय आवासीय जनजाति...
जनहित में अपील : गुमशुदा युवक की तलाश में सहयोग करें
बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा क्षेत्र के ग्राम जाखूड़ी निवासी भूपेंद्र खराड़ी दिनांक 05 जून 2026 को उदयपुर स्थित अस्पताल से अचानक लापता हो गए...
विश्व पर्यावरण दिवस पर मियांवाकी वृक्षारोपण अभियान आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बांसवाड़ा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस एवं वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को गढ़ी स्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय परिसर में...













