BN बांसवाड़ा न्यूज़ – जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 का कहर बढ़ता जा रहा है। इसी बीच जगदलपुर जिले में कोरोना की चपेट में आने से 45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। इस व्यक्ति का इलाज जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डीमरापाल में चल रहा था। इसे 14 अप्रैल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहीं 17 अप्रैल को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पिछले तीन दिनों से उसकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब होने लगी थी। जिसके बाद अब कोरोना की वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक जगदलपुर के करपावंड इलाके का रहना वाला है।बीते 24 घंटे में कुल 6 हजार 606 सैंपलों की जांच की गई है। जिसमे पिछले 24 घंटे में 619 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा कोरोना केस मिले हैं। रायपुर में 83 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2776 हो गई है। वहीं रायपुर में अब 336 एक्टिव केस हो गए हैं। बाकी राज्यों की बात की जाए तो बिलासपुर में 35, बलौदाबाजार में 34, धमतरी में 31, कांकेर में 27, बेमेतरा 26, कवर्धा में 26, कोंडगांव 23, कोरिया 21, कोरबा में 21, सूरजपुर में 20, महासमुंद में 18 और बालोद में 16 मरीज मिले हैं।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













