BN बांसवाड़ा न्यूज़ – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस ने लाखों रुपए समेत दो नक्सल सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, दोनों नक्सली 2 हजार के नोट बदलने बैंक पहुंचे थे। उनके पास 2 हजार नोट के 6 लाख रुपए थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। बता दें कि, 2000 के नोटबंदी के बाद से बड़ी संख्या में लोग पैसे जमा करने बैंक पहुंच रहे हैं। वहीं गुरुवार को दो हजार नोटों के 6 लाख रुपयों के साथ दो नक्सली बैंक में रकम जमा करने पहुंचे। इस दौरान थाना बीजापुर और डीआरजी के जवानों ने उन्हें धर दबोचा। उनके पास से 6 लाख रुपए नगद, 11 बैंक पासबुक और शासन विरोधी पाम्पलेट बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिलगेर आंदोलन और मूलवासी बचाओ मंच का नेता गजेंद्र माड़वी और नारसापुर का निवासी लक्ष्मण कुंजाम शामिल है।
- Advertisement -

Latest article
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...













