BN बांसवाड़ा न्यूज़ – बाराबांकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र में घर की छत पर सो रही एक महिला की धारदार हथियार से गला काटकर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जमुआ ग्राम पंचायत के बाहरपारा गांव निवासी रामपाल और उसके बच्चे सोमवार की रात अलग-अलग शादी समारोह में हिस्सा लेने चले गए थे। उस वक्त रामपाल की पत्नी रमाकांति (38) घर में अकेले थी। उसने बताया कि रात करीब एक बजे जब रामपाल और बच्चे घर लौटे तो उन्होंने दरवाजा बंद पाया और खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो तीनों दरवाजे के बाहर पड़ी चारपाई पर सो गये।पुलिस ने बताया कि रमाकांत सुबह करीब पांच बजे उठा और खटखटाने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो वह पीछे की दीवार से चढ़कर छत पर पहुंचा जहां उसने अपनी पत्नी का खून से लथपथ शव देखा। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सिंह ने बताया कि धारदार हथियार से गला काटकर महिला की हत्या की गयी है। उन्होंने कहा कि कुछ सुराग मिले हैं जिन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- Advertisement -

Latest article
महावीर इंटरनेशनल बांसवाड़ा द्वारा 8 दिवसीय नि:शुल्क नीम रस वितरण का समापन, सहयोगियों का...
बांसवाड़ा | 26 मार्च 2026 | सेठिया परिवार के सहयोग से सफल आयोजन, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित
महावीर इंटरनेशनल बांसवाड़ा द्वारा पिछले 8 दिनों...
पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों से बचें, सप्लाई पूरी तरह सामान्य – जिला पेट्रोलपंप एसोसिएशन...
जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र कलाल बोले – सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर न दें ध्यान, पर्याप्त मात्रा में मिल रहा ईंधन
बांसवाड़ा -...
सुमित कुमार पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया जानकारी राजस्थान इंटेलिजेंस की बड़ी...
राजस्थान में असम के वायुसेना अड्डे में तैनात पर एक नागरिक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया...













