BN बांसवाड़ा न्यूज़ – भुवनेश्वर: एक विधवा महिला ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों को जहर दे दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना 11 जून 2023 को ओडिशा के मयूरभंज जिले में खूंटा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोभेई गांव में हुई थी। हालांकि, घटना के पीछे का चौंकाने वाला कारण तब सुर्खियों में आया जब पुलिस ने जीवित बच्चे से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि आरोपी 37 वर्षीय विधवा मंगुली सिंह गर्भवती थी। इसलिए, यह संदेह है कि उसने अपना रास्ता साफ करने के लिए अपनी 16 वर्षीय बेटी रायबारी और 12 वर्षीय बेटे बायेज को जहर खिलाया। कप्तिपाड़ा के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सार्थक रे ने कहा कि चश्मदीद बेटे और आरोपी के बयान की जांच के बाद पता चला कि मंगुली ने अपनी बेटी को जहर देकर मार डाला है।उन्होंने आगे कहा कि परिवार ने जहर खाकर आत्महत्या करने का फैसला किया। घटना वाले दिन, जब खेत में कोई नहीं था तब मंगुली ने अपनी बेटी और अपने बेटे को भी जहर खिला दिया। हालांकि, महिला ने जहर का सेवन नहीं किया। मंगुली मौके पर तब तक रही जब तक उसकी बेटी की मौत नहीं हो गई, और फिर वह वहां से भाग गई। नाबालिग लड़के को स्थानीय लोगों ने तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचया और उसकी जान बच गई। ठीक होने के बाद लड़के ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। खुंटा पुलिस ने बड़ापाखरा के सरपंच मगला माझी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि मंगुली सिंह को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













