रैली निकालकर बच्चों को स्कूल भेजने का दिया संदेश गांव लूनावाड़ा में किया रैली का आगाज ,

0
100
78bb2238 f82f 4118 bbbf d8452c1353de
78bb2238 f82f 4118 bbbf d8452c1353de

BN बांसवाड़ा न्यूज़ – समुदाय में लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने में महत्वपूर्ण बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए, एजुकेट गर्ल्स संस्था, स्थानीय शिक्षकों के साथमिलकर लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और समुदायों के भीतर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रवेशोत्सव अभियान शुरू किया है। जिसमे गांव में रेली निकाल कर लोगो को शिक्षा केलिए जागरूक किया जा रहा है। टीम बालिका संग्राम सिंह ने बताया “ की अपने गांव में बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने का काम कर रहे है ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर रमेश प्रजापत ने बताया की एजुकेट गर्ल्स एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो भारत के सबसे दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में बालिकाओं की शिक्षा के लिए समुदायों को प्रेरित करती है। सरकार के साथ साझेदारी में काम करते हुए एजुकेट गर्ल्स वर्तमान में बांसवाड़ा जिले में सामुदायिक स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या को सहभागी बनाते हुए, एजुकेट गर्ल्स स्कूल से वंचित बालिकाओं की पहचान, नामांकन, और स्कूलों में ठहराव बनाए रखने में कार्य करती है। इस कार्यक्रम में टीम बालिका संग्राम सिंह, प्रोग्राम एसोसिएट सूर्य सिंह चौहान, फील्ड कॉर्डिनेटर ईश्वर लाल और संस्था प्रधान राजेंद्र पारगी , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी,गांव के अभिभावक और स्कूल के बच्चे भी शामिल रहें |

7fc4ac9f 132b 47b0 ab45 66a6ee1c67aa
7fc4ac9f 132b 47b0 ab45 66a6ee1c67aa

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here