ख्वाजा के दर पे BJP अ.स.मो इकबाल खान की टीम ने हाजरी दी,

0
132
c432ab16 8af0 4856 83c7 f98600910bfe
c432ab16 8af0 4856 83c7 f98600910bfe

BN बांसवाड़ा न्यूज़ – भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों ने अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के दरबार में हाजिरी दी। अल्पसंख्यक मोर्चा शहर महामंत्री इकबाल खान ने बताया कि हमीद खान मेवाती के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ( गरीब नवाज ) की दरगाह पर मोर्चा के सभी जिलाध्यक्षों की जानिब से चादर पेश की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए 2023 में राजस्थान एवं 2024 में केंद्र सरकार के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत की दुआएं की। इससे पूर्व दरगाह के बुलंद दरवाज़े पर मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को फूल की माला एवं ओपरणा पहना कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया एवं तबर्रुक तकसीम किया। इस अवसर पर मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती, पूर्व मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सादिक खान, उदयपुर मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर अली सिद्दीकी, बांसवाड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष इकबाल खान, चित्तौड़गढ़ मोर्चा जिलाध्यक्ष एम डी शेख, मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच खान सहित कई गणमान्य राजनेता उपस्थित थे। आरिफ खान कामां मीडिया प्रभारी,

7712c7c3 78e6 4b9f 9f88 04e337f08073
7712c7c3 78e6 4b9f 9f88 04e337f08073

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here