BN बांसवाड़ा न्यूज़ – मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक डिप्टी कलेक्टर को छात्रावास में निरीक्षण के दौरान नाबालिग बालिकाओं से अभद्र व्यवहार करना महंगा पड़ गया है। छात्राओं की शिकायत पर डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों एसडीएम सुनील कुमार झा ने नवीन आदिवासी कन्या आश्रम का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने तीन आदिवासी छात्राओं से अश्लील हरकत भी की थी। इस मामले के सामने आने पर सोमवार शाम को इंदौर के संभागायुक्त ने सुनील कुमार झा को निलंबित करते हुए बुरहानपुर जिलाधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया था।वहीं, पुलिस ने उन्हें मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया और विशेष न्यायाधीश राजेंद्र कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया गया है कि रविवार को छात्रावास के निरीक्षण के दौरान एसडीएम झा ने तीन बालिकाओं से बातचीत करते हुए उन्हें गलत तरीके से छुआ। इस मामले की सोमवार को थाने में शिकायत की गई थी।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...
पाक सीमा के पास युवक हिरासत में, संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ाव की जांच...
📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा/जैसलमेर
जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भारेवाला से पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के मामले...













