BN बांसवाड़ा न्यूज़ – कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मंगलुरु शहर में नशीले पदार्थ मिली चॉकलेट बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि छात्र और युवा इनके मुख्य निशाने पर थे। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश के 45 वर्षीय बेचन सोनार और मंगलुरु के 49 वर्षीय मनोहर शेट के रूप में हुई है। आरोपियों को मंगलुरु दक्षिण पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, सोनार ने एक छोटा सा स्टॉल लगाया था और नशीले पदार्थ मिला चॉकलेट बेचता था। चॉकलेट ‘महाशक्ति मुनक्का’, ‘बम बम मुनक्का वटी’, ‘पावर मुनक्का वटी’ और ‘आनंद चूर्ण’ के नाम से बेचा जा रहा था।पुलिस ने 5500 रुपए कीमत की चॉकलेट जब्त कर ली। सोनार ने मंगलुरु में हाईलैंड जंक्शन के पास अपना स्टॉल लगाया था। एक अन्य आरोपी मनोहर मंगलुरु उत्तर पुलिस स्टेशन की सीमा में कार स्ट्रीट से संचालित होता था। पुलिस ने उसके पास से तीन बोरियों में रखे 48 हजार रुपये कीमत के चॉकलेट जब्त किये। सैंपल लैब में भेज दिए गए हैं। आरोपियों ने इन्हें कॉलेज के छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं को बेच दिया। पुलिस सप्लायर को पकड़ने और नेटवर्क तोड़ने के लिए भी जांच कर रही है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













