BN बांसवाड़ा न्यूज़ – गाजियाबाद के इंदिरापुरम के वैभव खंड इलाके में मनी एक्सचेंज शॉप में घुसकर बदमाशों ने दुकानदार को पिस्टल दिखाते हुए करीब 6 लाख रुपये लूट लिए थे. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि रेकी कर विदेशी मुद्रा एक्सचेंज की शॉप को चुना और 15 जुलाई को मौका पाकर दुकान के गल्ले और लॉकर से करीब 2 लाख 22 हजार रुपए, डॉलर तथा थाईलैंड करेंसी लूटी थी. लूट करने के बाद चारों गाड़ी से मोदीनगर राहुल शर्मा के मकान पर गए. आरोपी विपुल चौधरी, सुमित सिरोही, मुकल सिद्धू ने 35-35 हजार रुपये भारतीय रुपये लेकर घूमने निकल गए। लूटी गयी विदेशी करेंसी अपने अपने घर छिपा कर रख दी. लूट में इस्तेमाल की हुई गाड़ी और शेष रकम राहुल शर्मा के पास मोदीनगर छोड़कर गोवा चले गए थे. पुलिस के मुताबिक मोदीनगर का रहना वाले आरोपी विपुल चौधरी ने एमबीए की पढ़ाई की है जबकि सुमित सिरोही ग्रेजुएट है. वहीं अमरोहा का रहने वाला आरोपी मुकुल सिद्धू डाटा साइंस में ग्रेजुएट है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख 15 हजार की भारतीय करेंसी और 280 डॉलर बरामद किए हैं. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लाइटर पिस्टल और बैग भी बरामद किया है. डीसीपी ट्रांस हिंडन विवेक यादव ने कहा 15 जुलाई को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वैभव खंड इलाके में स्थित मनी एक्सचेंज शॉप में बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया गया. वारदात के खुलासे के लिए थाना इंदिरापुरम में चार टीमों का गठन किया गया. सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की गहनता से जांच करने के उपरांत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपियों को गोवा से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद लाया गया है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













