BN बांसवाड़ा न्यूज़ – गाजियाबाद झारखंड से अफीम लाकर पांच राज्यों में सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गाजियाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दबोचा है। इनके पास से 1.25 करोड़ रुपए की अफीम बरामद की गई है। दोनों तस्कर अफीम को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में सप्लाई करते थे। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने जानकारी दी कि छोटू कुमार और राजेंद्र कुमार दांगी दो अफीम तस्कर हैं। दोनों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों झारखंड के चतरा जिला के रहने वाले हैं। आरोपियों से 5 किलो अफीम बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 1 करोड़ 25 लाख रुपए के आसपास है।क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को साहिबाबाद थाना क्षेत्र में मोहननगर कट के पास से पकड़ा। जहां दोनों किसी को सप्लाई देने आए थे। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया है कि इनमें से एक खेती बाड़ी का काम करता है और इस धंधे में काफी समय से जुड़ा हुआ है। दूसरा झारखंड से कमाने के लिए मुंबई गया था। वहां काम धंधा ना चलने की वजह से वापस लौट गया था और उसके गैंग में काम करने लगा। पुलिस ने बताया कि काफी शातिर तरीके से अफीम की तस्करी की जाती थी। डिलीवरी होने तक मोबाइल बंद रखते थे। आरोपियों से पूछताछ में गैंग के कुछ और नाम-पते मिले हैं। इन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













