BN बांसवाड़ा न्यूज़ – उत्तरप्रदेश। मेरठ जिले में सोमवार को एक 26 वर्षीय युवक की उसी के छोटे भाई और पिता ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र के सठला गांव की है। यह जानकारी पुलिस ने दी। मेरठ देहात पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि मवाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव सठला में फिरोज (26) नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया। एएसपी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि फिरोज ने कुछ साल पहले अलीना नाम की युवती से अदालत में विवाह किया था, जिसका उसके घरवाले विरोध करते थे। उन्होंने बताया कि अलीना के नाम गांव में कुछ जमीन थी, जिसको बेचने का दबाव फिरोज के पिता मुस्लिम और छोटा भाई जैद डालते थे। इसी विवाद के चलते फिरोज की उसके छोटे भाई व पिता द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई। एएसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मवाना पुलिस स्टेशन में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













