BN बांसवाड़ा न्यूज़ – मरवाही के पूर्व विधायक पहलवान सिंह मरावी का विवादित बयान सामने आया है जहां उन्होंने मेढुका गांव में आयोजित मणिपुर आक्रोश रैली और विश्व आदिवासी दिवस समारोह के आयोजन पर मंच से अपने भाषण में कहा कि सामान्य जाति के लोग आदिवासी लड़कियों को बहका कर रखैल बना लेते हैं, आदिवासियों से शादी कर लेते हैं और उनको सरपंच बनाते हैं, यह अच्छी बात नहीं। पहलवान सिंह मरावी ने आगे कहा कि हमारे यहां से 12 लड़कियां ऐसे ही सरपंच बनी है।वहीं उन्होंने गौरेला के भदौरा गांव का उदाहरण दिया जबकि 12 गावों का नाम उन्होंने नहीं बतलाया। मरावी ने कहा कि सामान्य लोग हमारी बहन बेटियों को रख लेते हैं मैं समाज से अपील करता हूं कि अपने बच्चों को संभाल कर रखें। वहीं जिस दौरान पहलवान सिंह मरावी मंच से यह बात कह रहे थे उस समय मरवाही के विधायक डॉक्टर के के ध्रुव सहित समाज के तमाम बड़े नेता और पदाधिकारी मंच और आसपास मौजूद थे वही पहलवान सिंह मरावी के समर्थन में समाज के दूसरे जनप्रतिनिधि भी सहमति दे रहे हैं।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...
पाक सीमा के पास युवक हिरासत में, संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ाव की जांच...
📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा/जैसलमेर
जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भारेवाला से पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के मामले...













