BN बांसवाड़ा न्यूज़ – बिहार के सारण जिले के सहजीतपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने जमीन में दफनाए एक युवक का शव बरामद किया है। युवक तीन दिनों से लापता था। बताया जाता है कि युवक की हत्या कर शव को दफना दिया गया। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान बंगाली पट्टी गांव के कुणाल सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है, कुणाल का गांव की ही एक लड़की से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। शुक्रवार को कुणाल अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, तभी से वह लापता हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कुणाल और उसकी प्रेमिका दोनों के गायब होने की अफवाह फैलाई गई। इस मामले में जब लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं की तो, कुणाल के परिजनों का शक गहरा गया।कुणाल के परिजनों को सूचना मिली कि उसकी हत्या कर शव दफनाया गया है। उन्होंने यह सूचना पुलिस को दी। इसके बाद दंडाधिकारी की उपस्थिति में नहर के पास से पुलिस ने जमीन में दफनाए कुणाल का शव बरामद किया। सहजीतपुर के थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमे कुछ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













