BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – सिमरिया: बिहार के सिमरिया से एक हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 14 अगस्त को पुलिस को अधेड़ शख्स की सिर कटी लाश मिली थी. इस ब्लाइंड मिस्ट्री को सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी. पुलिस ने इसके लिए एक एसआईटी की टीम का गठन किया और तीन आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. यह मामला सिमरिया के दुन्दुआ गांव का है. हत्या के मामले में पुलिस ने गौतम, मनोज रजक और इनके पिता पिटूं रजक को गिरफ्तार किया है. हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और मोटरसाइकिल भी पुलिस ने इनके पास से बरामद की. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 15 साल पहले मृतक ने उनकी बहन के साथ कई बार रेप किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी थी. मांडू थाना में तीन चार लोगों पर मामला दर्ज कराया गया था. सभी जेल से बेल पर बाहर हैं. लेकिन गलती से मृतक का नाम छूट गया था और वो छुपकर कहीं रह रहा था. आरोपी भाइयों को अचानक वो दिखा और उसे बहला-फुसलाकर जंगल ले गए और शराब पिलाई. फिर उसका सिर काटकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद की. आरोपियों ने कटे सिर को नदी में फेंक दिया था. तीनों आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं.
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













