नई पीढी इतिहास बनाए इसके लिए इतिहास पढ़ाए- हरिदेव जोशी रंगमंच मे हुआ संभाग स्तरीय अहिंसा सम्मेलन,

0
285
BN Banswra News द्वारा प्रदत्त...
BN Banswra News द्वारा प्रदत्त...

BN बांसवाड़ा न्यूज – बांसवाड़ा शांति एवं अहिंसा विभाग राजस्थान के संभाग स्तरीय अहिंसा सम्मेलन को संबोधित करते हुए निदेशक मनीष शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी को दो शब्दों मे बाँधना हो तो जन सेवा सबसे उपयुक्त शब्द है। गांधीजी ने रचनात्मक कार्यो के माध्यम से सेवा को सार्थक किया। उन्होंने कहा कि अगर हम नई पीढी से चाहते है कि वह इतिहास बनाये तो हम उनको अपना इतिहास बताएं। हमारी यह जिम्मेदारी है कि नई पीढी को अहिंसा का पाठ पढ़ाए। उन्होंने करो या मरो का जिक्र करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने बहुत हिंसा की। जबकि गांधी अनुयायियों ने कही भी हिंसा नहीं की यह गांधीजी के शिक्षा का असर था। उन्होंने कहा कि जिस परिवार मे अहिंसा होती है वह परिवार समृद्ध होता है। उन्होंने कहा कि जिस देश इंग्लैंड से महात्मा गांधी ने हमे आज़ादी करवाया उसकी संसद के सामने उनकी मूर्ति लगी है। उन्होंने कहा कि हम शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलकर आगे बढ़ सकते है। हिंसक पाकिस्तान को देखकर हम इसे समझ सकते है। वह कभी शांत नहीं रहा और दूसरे को रहने नहीं देता। संयोजक रमेश चंद्र पंड्या ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा सोशल मीडिया पर हमारे महानायक के प्रति दुर्भावना फैलाई जा रही है यह राष्ट्र नायकों का अपमान है यह खेल हो रहा है हमको इसका जबाव शालीनता से देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि गांधी को पढ़े और जवाब देवे।मंत्री मुरारी लाल मीणा ने कहा कि नई पीढी गांधीजी के विचारों से दूर हो रही है

BN Banswra News द्वारा प्रदत्त 16
BN Banswra News द्वारा प्रदत्त 16

मुख्यमंत्री ने इनको जोड़ने के लिए शांति और अहिंसा निदेशालय बनाया जो गांधी दर्शन को को पहुंचा रही है।मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि शांति और अहिंसा के विचारों को अपनाकर हम आगे बढ़े। महात्मा गांधी का रास्ता विकास का है, भाइचारे का है हमें इसको अपनाना है और प्रदेश को आगे ले जाना है।केबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव ने कहा कि हमारा देश गुलामी से जकड़ा था तब बापू ने आजादी दिलवाई। गांधी ने जन आंदोलन किया और लोगों को जोड़ा । अगर महात्मा गांधी नहीं होते तो देश आजाद नहीं होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के के लोगों ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के अंग्रेजी मीडियम स्कूल मे बच्चे पढ़े-लिखे इसको मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सार्थक कर रहे है। गांधी चिंतक धर्मवीर कटेवा ने कहा कि कुछ लोग गांधी को भोगते है कुछ लोग गांधी को जीते है। उन्होंने कहा कि लोग धर्म को जानते है पर मान ते नहीं है। उन्होंने विनोबा को याद करते हुए कहा कि वागड़ की भूमि पर अनेक भूदान गांव है। हमसे कुछ लोग हत्या करवा देते है, शोषण कराते है, दुराचार करवाते है यह हमे शराब, नशा करवाते है। जोश भरे उद्बोधन मे कहा कि मुख्यमंत्री ने सब दिया अब लोग उनसे शादी करवाने की मांग कर रहे। उन्होंने कहा कि गांधी युगों योगों तक रहेंगे। उन्होंने अंग्रेजों से कहा कि आप यहा रह सकते है लेकिन हमे गुलाम बनाकर नहीं रह सकते। उन्होंने का कि धर्म के नाम पर सत्ता प्राप्त करने के लिए लड़ाया जाता है । हमारे राम का वोट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है जो गलत है। सम्मेलन मे भारत दोसी ने गांधी विषयक प्रश्नोत्तरी की जिसमें संभागीयो ने उत्साह से भाग लिया। हरि देव जोशी महिला महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ सर्व जीत दुबे, सेवानिवृत्ति प्राचार्य ज़माना लाल जोशी, पीएसपी कॉलेज के विक्रम सर, यश गिरी गोस्वामी ने गांधी दर्शन पर विस्तार से विचार रखे। सम्मेलन मे कविता सत्यनारायण सरोज ने गांधी विषयक कविता पाठ किया। सम्मेलन के प्रारम्भ मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर सूत की माला पहनाकर और दीप प्रज्वलित किया। सभी अतिथियों का सूत की माला पहनाकर जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र पंड्या, उप संयोजक विकेश मेहता, डॉ पीयूष चंद्र पंड्या, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, नवाब फौजदार, नियाजउल्ला चौहान , रियाजुदिन, गौरव पंड्या, अजय यादव, आदि स्वागत किया। सभी वक्ताओं,अतिथियों को स्मरण चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डूंगरपुर की संयोजक उर्मिला अहारी सह संयोजक उमेश, चित्तौड़ के महेश धुत, बांसवाड़ा के सह संयोजक विकेश मेहता, सम्मेलन मे कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिन अतीत गरासिया ,जिलाध्यक्ष साजिद नायक, मनोज श्रीमाल सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था मे सहयोग दिया। सम्मेलन मे बड़ी संख्या मे महिलाएं उपस्थिति रही। संचालन विनोद पानेरी ने किया। आभार डूंगरपुर के सह संयोजक उमेश चंद्र रावल ने माना।

BN Banswra News द्वारा प्रदत्त 14
BN Banswra News द्वारा प्रदत्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here