BN बांसवाड़ा न्यूज – बांसवाड़ा चांद पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग कराने वाली इसरो के वैज्ञानिकों की टीम का बागड़ की बेटी मारिया रतलामी भी हिस्सा रहीं। चांद पर सफल व सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही जहां देशभर में जश्न का माहौल था, वहीं बांसवाड़ा में और मारिया के घर पर भी जमकर खुशी मनाई गई। बोहरा समाज के लोगों ने भी मारिया के पिता खोजेमा रतलामी व मां मुनीरा को बधाइयां दी। मारिया 12वीं कक्षा तक बांसवाड़ा में ही पढ़ी। 12वीं में उन्होंने टॉप भी किया। इसके बाद मारिया बेंगलुरु चली गईं और इसरो से संबद्ध यूनिवर्सिटी में उन्होंने आगे की पढ़ाई पूरी की। यहीं से उनका इसरो में चयन हुआ। मारिया के पिता की बांसवाड़ा में कस्टम पर स्पेयर मोटर पार्ट्स की दुकान है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान मारिया का परिवार ही नहीं, रिश्तेदार व अन्य मिलने वाले लोग भी टीवी पर लाइव टेलीकास्ट देखते रहे।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













