BN बांसवाड़ा न्यूज डेस्क – आगरा। साहब, घर में पड़ी है पत्नी की लाश. मैंने कर दी है उसकी हत्या. मॉल् में काम करती थी और करती थी किसी से बात आगरा में बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. थाना न्यू आगरा के नगला हवेली में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर अलीगढ़ चला गया. सोमवार को घटना को अंजाम देने वाला पति आज दोपहर को थाना न्यू आगरा पहुंचा और हत्या की जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.ये है पूरा मामला घटना थाना न्यू आगरा के नगला हवेली की है. यहां शिशुपाल अपनी पत्नी दीपमाला के साथ रहता है. सोमवार रात को शिशुपाल ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद शव को ताले में बंद करके अलीगढ़ के लिए चला गया. आज दोपहर को वह थाना न्यू आगरा पहुंचा और पत्नी की हत्या की जानकारी दी. जानकारी के अनुसार दीपमाला बाईपास स्थित एक मॉल में नौकरी करती थी. अन्य युवक से दोस्ती के शक में पति ने पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने घर के अंदर से महिला का शव बरामद कर लिया है. नगला हवेली में किराये के कमरे में रहने वाले शिशुपाल ने दस दिन पहले ही यहां कमरा लिया था. उसके तीन बच्चे हैं जो कि नानी के घर पर रहते हैं।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













