BN बांसवाड़ा न्यूज – मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में युवक- युवती ने जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। दोनों ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर जान दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना बखतगढ़ थाना क्षेत्र के वाकनेर गांव की है। गांव के पास में ही जंगल में युवक-युवती ने पेड़े से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। ग्रामीण जब जंगल की तरफ गए तो दोनों युवक-युवती को फांसी के फंदे पर लटका देखा।कुछ ही देर में पूरे गांव में यह खबर फैल गई। जिससे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि दोनो आपस में चचेरे भाई-बहन है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही बखतगढ़ थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पहुंचे और मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया पूरा मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
- Advertisement -

Latest article
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...
पाक सीमा के पास युवक हिरासत में, संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ाव की जांच...
📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा/जैसलमेर
जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भारेवाला से पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के मामले...
क्या आप अश्वगंधा के पौधे को पहचानते हैं? जानिए इसके चमत्कारी फायदे
📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा BN न्यूज़ मिर्ज़ा
क्या आप “अश्वगंधा” के पौधे को पहचानते हैं? आयुर्वेद जगत में अश्वगंधा एक बेहद महत्वपूर्ण औषधि मानी...













