BN बांसवाड़ा न्यूज – वायरल वीडियो एक ट्रेन का है, जिसमें एक शख्स गेट पर लटकर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन काफी रफ्तार में चल रही है मगर इसे जरा सा भी डर नहीं लग रहा है।कुछ लोगों को अपनी जिंदगी से जरा सा भी प्यार नहीं होता है। वो लोग थोड़े से मनोरंजन के लिए अपनी जान को खतरे में डाल बैठते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रेन की गेट पर लापरवाही करता हुआ नजर आ रहा है। तेज रफ्तार में चल रही ट्रेन के गेट पर खतरनाक स्टंट कर रहा है। अगर जरा सी भी चूक होती तो उसकी जान चली जाती।वायरल वीडियो में क्या दिखा? सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। कभी कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाती है तो वहीं कुछ वीडियो सभी को हैरान कर देते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन काफी रफ्तार में चल रही है। इसी बीच एक शख्स ट्रेन की गेट को एक हाथ से पकड़कर पूरी तरह से बाहर की तरफ लटक जाता है। ट्रेन जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, रास्ते में लगे खंभे भी आते हैं। अगर ये शख्स उन खंभों से टकरा जाता तो इसकी जान चली जाती। मगर बंदे को देखकर ऐसा लगता है जैसे इसे अपनी जिंदगी से या तो प्यार नहीं है या फिर ऐसा इसका रोज का काम है।लोगों ने क्या कहा?इस वायरल वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @swatipathak658 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि, यह कैसा सफर है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13.8 हजार लोगों ने देख लिया है। इस खतरनाक स्टंट को देखने के बाद एक बंदे ने लिखा- जब मौत आती है, तब ऐसे ही आती है। तो वहीं दूसरे शख्स ने लिखा- ये पागल लगता है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...
पाक सीमा के पास युवक हिरासत में, संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ाव की जांच...
📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा/जैसलमेर
जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भारेवाला से पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के मामले...













