चर्चाओं में आए आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह: दिया इस्तीफा, अटकलें शुरू, राजनीति में जाएंगे या फिल्मों में,

0
113
Observer 300x169
Observer 300x169

BN बांसवाड़ा न्यूज डेस्क – अभिषेक के इस्तीफे के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है कि अभिषेक राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा को जौनपुर से मजबूत प्रत्याशी की तलाश भी है।भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद अब आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह क्या करेंगे इस पर सभी की नजर टिक गई है। चर्चा है कि अभिषेक सिंह लोकसभा चुनाव में सियासी मैदान में उतर सकते हैं। अभिषेक भाजपा के टिकट पर जौनपुर से किस्मत आजमा सकते हैं। वहीं अटकलें लगाई जा रही है कि मॉडलिंग के शौकीन अभिषेक सिंह फिल्मों में अभिनय कर सकते हैं।बीते फरवरी महीने से निलंबित चल रहे अभिषेक सिंह राजस्व परिषद से संबद्ध थे। उनकी पत्नी दुर्गाशक्ति नागपाल वर्तमान में बांदा की जिलाधिकारी हैं। लंबे समय से बिना पद के रह रहे अभिषेक ने मंगलवार को आईएएस से इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक ने गत दिनों जौनपुर में गणेशोत्सव का आयोजन भी किया था, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी शामिल हुए थे। इन कार्यक्रम में फिल्म की दुनिया से जुड़े लोग भी शामिल हुए थे। अब अभिषेक के इस्तीफे के बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया है कि अभिषेक राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा को जौनपुर से मजबूत प्रत्याशी की तलाश भी है। अभिषेक सिंह के पिता कृपाशंकर सिंह भी सेवानिवृत्त आईपीएस हैं, उनका भी जौनपुर में वर्चस्व है। वहीं अभिषेक के करीबी कुछ लोगों का कहना है कि वह एक फिल्म पर काम कर रहे हैं, यदि राजनीति में उतरने का दांव नहीं चला तो वह फिल्मों में अभिनय कर सकते हैं। वह म्यूजिक एलबम के एक गाने में नजर भी आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here