महालक्ष्मी जन्मोत्सव बांसवाड़ा में बड़े धूम धाम से मनाया गया,

0
126
BN Banswra News द्वारा प्रदत्त
BN Banswra News द्वारा प्रदत्त

BN बांसवाड़ा न्यूज – पंच जडीया श्रीमाल समाज बांसवाड़ा द्वारा महालक्ष्मी जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
श्रीमाल समाज के सचिव निखिलेश श्रीमाल ने बताया कि आचार्य रौनक नागर और उपाचार्य हर्षवर्धन के सानिध्य में शुभ अभूर्ज मुहूर्त में गणेश पूजन कर माताजी का कनकधारा स्त्रोत्र से अभिषेक किया गया। दोपहर की आरती राधेलाल के परिवार द्वारा कि गई। श्रीमाल समाज के अध्यक्ष नरेश श्रीमाल ने बताया कि पूजन में श्रीमाल समाज के यजमान भगवान दास संग शशिकला श्रीमाल,संजय संग रेखा श्रीमाल, सचिन संग मोनिका श्रीमाल,लोकेश संग काजल श्रीमाल,नूतन श्रीमाल एवम शुभम श्रीमाल द्वारा किया गया। माता रानी महालक्ष्मी देविका दुग्ध अभिषेक श्रीमाल समाज के सभी सदस्यों द्वारा किया गया माताजी की आंगी नरेश पुत्र बालकृष्ण श्रीमाल द्वारा धराई गई। उपाध्यक्ष सचिन श्रीमाल ने बताया कि सायंकाल 6बजे मातारानी महालक्ष्मी देवी की शाही सवारी में घोड़े पर करण श्रीमाल धर्म ध्वजा लिए आगे रहे वही माता रानी का रथ समाज जनों ने हाथ से खींचा ।शोभायात्रा में रोमिला श्रीमाल भजन मण्डली के भजन कीर्तन एवं गाजे-बाजे के साथ गरबा नृत्य करते हुए शहर के भीतरी भाग आजाद चौक, धनावाव,पिपली चौक, नागर वाड़ा, पैलेस रोड़ होते हुवे महालक्ष्मी चौक
स्थित महालक्ष्मी मन्दिर पहुँची, जहाँ पर रितेश श्रीमाल पुत्र स्व.लक्ष्मीलाल श्रीमाल (लच्छू सेठ) द्वारा महालक्ष्मी मां की महाआरती उतारी गई।मातारानी की मनमोहक आंगी सोनू राजू श्रीमाल द्वारा की गई जो आकर्षण का केंद्र बनी। इस शुभ अवसर पर पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन श्रीमाल ने स्वागत सम्मान किया गया जिसमे डूंगरपुर से पधारे श्रीमाल समाज के उपाध्यक्ष योगेश श्रीमाल, गोपाल श्रीमाल,प्रदीप श्रीमाल,मोहन लाल श्रीमाल, कुणाल श्रीमाल,निशु श्रीमाल उदयपुर से चंदू लाल श्रीमाल आसपुर से रजनीकांत श्रीमाल,कमलेश श्रीमाल,जितेंद्र श्रीमाल कास्वागत गजेन्द्र श्रीमाल द्वारा किया गया। सुशील श्रीमाल ने बताया कि शोभा यात्रा में समाज के अध्यक्ष नरेश श्रीमाल, गोपाल श्रीमाल ,राजेंद्र श्रीमाल,दिलीप श्रीमाल, पियूष श्रीमाल, अर्पण श्रीमाल, मनोज श्रीमाल, केदार श्रीमाल हर्षित श्रीमाल,आदि समाज जन उपस्थित रहे,

BN Banswra News द्वारा प्रदत्त 13
BN Banswra News द्वारा प्रदत्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here