BN बांसवाड़ा न्यूज डेस्क – राजस्थान के जोधपुर में युवती को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने एक युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई। फिर उसी आईडी से लड़की की अश्लील फोटो वायरल कर दी। इस बात से वही लड़की अवसाद में आ गई और उसने आत्महत्या कर ली। इस वारदात के बाद से ही आरोपी फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। आखिरकार रातानाडा थाना पुलिस ने रविवार को आरोपी मनोहर प्रजापत को जोधपुर के शिकारगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। रातानाड़ा थानाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि 3 मार्च 2023 को जेदुलाल पुत्र गोरधन राम निवासी न्यू प्रजापत कॉलोनी सब्जी मंडी पुलिस थाना रातानाड़ा जोधपुर ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जेदुलाल ने शिकायत में बताया कि उसकी पोती टीना प्रजापत उर्फ फूला की फेंक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उस पर अभद्र कमेंट किए गए। जिससे टीना ने मानसिक अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली।पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने और भी कई फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाई है और इसी तरह के अश्लील कंटेंट वायरल करता है और युवतियों को फंसाता है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी मनोहर प्रजापत के खिलाफ अपराधिक प्रवृति का पाया और उसकी तलाश शुरू की। लेकिन अपराधी इतना शातिर था वह बार-बार अपना स्थान बदल रहा था। वह मोबाइल भी नहीं रखता था जिससे कि उसका डेटा बेस भी ट्रेस नहीं किया जा सकता था। 6 महीने तक जब आरोपी हाथ नहीं लगा तो पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इसके बाद डीसीपी अमृता दुहन, एडीसीपी नाजिम अली, एसीपी दीपचंद के सुपरविजन में नरेश कुमार मीणा थानाधिकारी पुलिस थाना रातानाडा जोधपुर पूर्व के द्वारा भंवरसिंह उनि के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तकनीकी डेटा बेस तैयार किया गया। रविवार को सूचना मिली की आरोपी मनोहर प्रजापत शिकारगढ़ मिनी मार्केट आया हुआ है, जिस पर गठित टीम द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस शातिर अपराधी से आगे अन्य मामलों की भी पूछताछ कर रही है।
- Advertisement -

Latest article
सुमित कुमार पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया जानकारी राजस्थान इंटेलिजेंस की बड़ी...
राजस्थान में असम के वायुसेना अड्डे में तैनात पर एक नागरिक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया...
बांसवाड़ा में मारवाड़ी समाज की भव्य गणगौर शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय माहौल में सराबोर
बांसवाड़ा। शहर में मारवाड़ी समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक गणगौर महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
बांसवाड़ा: महावीर इंटरनेशनल नौगामा की पहल – प्यासे पक्षियों के लिए परिंडे वितरण का...
बांसवाड़ा (नौगामा):भीषण गर्मी को देखते हुए प्यासे पक्षियों के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा परिंडे वितरण कार्यक्रम का...













