BN बांसवाड़ा न्यूज – भीलवाड़ा शहर में विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा किया गया है. रविवार को राजस्थानी जनमंच के जिला अध्यक्ष कैलाश सोनी के जन्मदिवस के अवसर पर हरी सेवा उदासीन आश्रम में सबसे बड़ी रोटी बनाई गई. इस बड़ी रोटी को बनाने में 2000 ईंटो पर मिट्टी का लेपकर 1000 किलो कोयले पर 21 हलवाई की टीम द्वारा रोटी तैयारी की गई. इस दौरान मशीन से आटा लगाने के बाद आटे को गूंथा गया. इसके बाद आटे की इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर परात में रखकर वजन किया, जहां गीले आटे का बजन 207 किलो था. वहीं परात का वजन निकालने के बाद 190 किलो गीला आटा रहा. 21 हलवाइयों द्वारा विशालकाय 20 फीट स्टील के डंडे से रोटी को बेला गया है . इस रोटी को ऊपर से सेकने के लिए ऊपर भी तवा लगाया गया. घी डालने से रोटी की अच्छे से सिकाई हुई और 171 किलो की रोटी बनकर तैयार हुई.इस कार्यक्रम की लाइव रिकॉर्डिंग भी की गई है. इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने के लिए लिम्का बुक, इंटरनेशनल बुक रिकॉर्ड मे आवेदन किया गया है. बनी हुई रोटी को प्रसाद के रूप में सब्जी के साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं व दर्शकों में वितरित किया गया. पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने और नया रिकॉर्ड कायम करने की कवायद को अंजाम दिया गया है. दरअसल, भीलवाड़ा में तैयार इस रोटी का वजन 171 किलो है और साइज 11x 11 फीट है. इससे पहले जामनगर (गुजरात) के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में करीब 145 किलोग्राम की रोटी बनाने रिकॉर्ड है,बीजेपी जिला प्रवक्ता व राजस्थानी जनमंच के जिलाध्यक्ष कैलाश सोनी ने कहा कि आज मेरे जन्मदिवस पर बड़ी रोटी बना रहा हूं. उसके पीछे मेरा उद्देश्य है कि वर्तमान पीढ़ी अपने जन्म दिवस पर केक काटती है. वह पुरानी संस्कृति को भूल गई है. इसीलिए मैंने एक नवाचार किया है, जहां सनातन व वैदिक संस्कृति को ध्यान में रखते हुए विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने की पहल की है.
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...
पाक सीमा के पास युवक हिरासत में, संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ाव की जांच...
📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा/जैसलमेर
जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भारेवाला से पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के मामले...













