BN बांसवाड़ा न्यूज डेस्क – नई दिल्ली: ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग सोमवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का कर रहा है। चुनाव आयोग दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। इन सभी विधानसभाओं का कार्यकाल दिसंबर 2023 से लेकर जनवरी 2024 के बीच समाप्त हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एमपी में सरकार है। जबकि, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का शासन है। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट और तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति यानी BRS (पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति) की सरकार है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पांचों राज्यों के चुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है।एक ओर जहां एमपी में 230 विधानसभा सीटें हैं। यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, यहां विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के साथी समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। वहीं, राजस्थान में 200 सीटों पर चुनाव होंगे। राज्य में सत्ता परिवर्तन का रिवाज लंबे समय से चलता आ रहा है। के चंद्रशेखर राव की तेलंगाना सरकार को भाजपा और कांग्रेस से चुनौती मिल सकती है। राज्य में कुल 119 सीटें हैं। 90 सीटों वाले राज्य छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता में वापसी की कोशिशें करती नजर आ रही है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...
पाक सीमा के पास युवक हिरासत में, संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ाव की जांच...
📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा/जैसलमेर
जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भारेवाला से पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के मामले...













