आधी रात महिला अफसर के कमरे में घुसा नायब तहसीलदार, रेप का प्रयास, विरोध करने पर हुईं महिला घायल,

0
82
BN Banswra News द्वारा प्रदत्त
BN Banswra News द्वारा प्रदत्त

BN बांसवाड़ा न्यूज डेस्क – यूपी के बस्ती जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तैनात एक महिला राजस्व अधिकारी से सदर के नायब तहसीलदार ने रेप की कोशिश की है। आधी रात नायब तहसीलदार महिला अफसर के सरकारी आवास में घुस गए थे। इस दौरान महिला अफसर के विरोध करने पर उनसे हाथापाई भी की। उन पर जानलेवा हमला किया। शुक्रवार को महिला अफसर ने अधिकारियों को इसकी शिकायत की। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष 161 का बयान दर्ज किया गया।महिला अफसर की तरफ से दी गई तहरीर के मुताबिक नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल छोटी दीपावली की रात एक बजे उनके सरकारी आवास का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आया। उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला अफसर ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट और गालीगलौज की। विरोध पर उसने पीड़िता का गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। महिला अफसर ने किसी तरह खुद को बचाया और घर के अंदर छिप गई। नायब तहसीलदार घनश्याम रात ढाई बजे तक महिला अफसर के आवास के आसपास मंडराता रहा। घटना के बाद खौफजदा अधिकारी तीन दिनों तक आवास से बाहर नहीं निकलीं। चौथे दिन परिवार के लोगों को घटना की जानकारी देने के साथ गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी गई। शुक्रवार को उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। महिला अधिकारी गोरखपुर की जबकि आरोपी नायब तहसीलदार महराजगंज जिले का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के अनुसार इस मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन की कार्रवाई त्वरित रूप से की जा रही है। पुलिस अधिकारी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here