BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – नानकमत्ता: साले की हत्या के आरोप में पुलिस ने जीजा और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। ग्राम सिद्धा नवदिया निवासी शकुंतला पत्नी पतरस के घर 25 अगस्त की रात्रि में बर्थ डे पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान शकुंतला के दामाद प्रदीप और उसके साथ आये संजय, विशाल, विकास, सूरज, आकाश निवासी मण्डी ने शकुंतला देवी के पुत्र अजय व सन्नी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लाठी डंडों से मारपीट में अजय की मौत हो गयी थी। गंभीर रूप से घायल सन्नी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया था। पुलिस ने शकुंतला की तहरीर पर दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या समेत संगीन धाराओं में मुकदमा कायम कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। एसओ देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रदीप कुमार समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर छह डंडे बरामद किये। एसओ ने बताया कि आरोपियों का पूर्व में अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। टीम में एसओ देवेंद्र गौरव, एसआई दीवान सिंह बिष्ट, एसआई संजय कुमार, एसआई दरबान सिंह, नवनीत कुमार, दिनेश चंद्र, लोकेश तिवारी, राजेश कुमार, दिनेश शामिल रहे।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













