सईद मिर्ज़ा ब्यूरों चीफ बांसवाड़ा की रिपोर्ट – बांसवाड़ा में साइबर क्राइम को लेकर आमजन में जागरुकता के लिए महिला थाने में मंगलवार को थानाधिकारी खुशबू मेघवाल ने सुरक्षा सखी की बैठक ली। जिसमें महिलाओं को साइबर क्राइम से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गई। इस दौरान कृष्ण सेवा संस्थान की अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, भारती शर्मा, सुनीता मीणा, रांची नायर सहित अन्य महिलाओं ने साइबर क्राइम से बचाव के तरीकों को लेकर भी प्रश्न पूछकर जानकारी हासिल की।
राजतालाब पुलिस थाने में भी थानाधिकारी दिलीप सिंह की और से मंगलवार को साइबर अनुम शील्ड विशेष अभियान के तहत मुख्य निजी स्कूल में भी सेमिनार लगाया गया। जिसमें करीब 100 से अधिक विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की जानकारी देकर इससे बचाव के तरीके बताए गए।