जितेंद्र परिहार प्रदेश सचिव, विवेक पटेल बने जिलाध्यक्ष
बांसवाड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सहमति के बाद राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां जारी की हैं।
इस सूची में बांसवाड़ा जिले से दो युवा चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है—
✔ जितेंद्र परिहार – प्रदेश सचिव, ओबीसी विभाग
कांग्रेस संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे जितेंद्र परिहार को ओबीसी विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से प्रदेश स्तर पर ओबीसी समाज की आवाज और अधिक मजबूत होगी।
✔ विवेक पटेल – जिलाध्यक्ष, ओबीसी विभाग (बांसवाड़ा)
बांसवाड़ा जिले की सालिया गांव के रहने वाले केवल 24 वर्षीय विवेक पटेल को ओबीसी विभाग का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। युवा वर्ग से आने वाले पटेल की नियुक्ति को लेकर संगठन में उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे बड़ी संख्या में युवा ओबीसी वर्ग कांग्रेस से जुड़ेगा।
दोनों पदाधिकारियों ने लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए विभिन्न स्तरों पर कांग्रेस के लिए काम किया है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि ये दोनों नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और ओबीसी समाज की मजबूत आवाज बनकर उभरेंगे।
📌 सूचना स्रोत
यह जानकारी भारत दोषी, प्रदेश उपाध्यक्ष, शिक्षक प्रकोष्ठ राजस्थान ने बांसवाड़ा न्यूज़ को दी।














