बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

0
142
लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय 1
लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय 1

बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान लगभग 56 गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क किए गए।

शिविर में उपचार के पश्चात सभी लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे एवं आई ड्रॉप दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे मरीजों को आगे के उपचार में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष लायन मनोज शाह, लायन दीन दयाल शर्मा, लायन मनोज माथुर, जैन नेत्र चिकित्सालय से डॉ. नवरतन जैन, डॉ. हार्दिक जैन, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. हितेंद्र जैन सहित अनेक समाजसेवी एवं चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय 2
लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय 2

लायन दीन दयाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन समाज के गरीब एवं वंचित वर्ग के लिए एक बड़ी सौगात है। ऐसे लोग जो आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करवा पाते, उनके लिए यह शिविर अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब एवं जैन नेत्र चिकित्सालय की यह पहल समाज सेवा के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो प्रशंसा के योग्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here