बांसवाड़ा: महावीर इंटरनेशनल नौगामा की पहल – प्यासे पक्षियों के लिए परिंडे वितरण का शुभारंभ, महेंद्रजीत सिंह मालवीय रहे मौजूद

0
112
mahavir intarnational
mahavir intarnational

बांसवाड़ा (नौगामा):
भीषण गर्मी को देखते हुए प्यासे पक्षियों के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा परिंडे वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम सुखोदय तीर्थ नसियाजी में आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री
महेन्द्रजीत सिंह मालवीया का सानिध्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोरी, रमेश चंद्र गांधी सहित कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जैन पाठशाला के छात्र-छात्राओं को परिंडे वितरित किए गए और उन्हें पक्षियों की सेवा के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मालवीय जी ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा पशु-पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य और सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि हमें हर जीव के प्रति दया और सेवा का भाव रखना चाहिए।

इस दौरान सभी उपस्थित ग्रामीणों और विद्यार्थियों को यह संकल्प दिलाया गया कि वे प्रतिदिन सुबह उठकर परिंडों में पानी भरेंगे और पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करेंगे।

कार्यक्रम में वस्तुकार श्रीपाल नानावटी द्वारा विद्यार्थियों को पेन एवं डायरी वितरित किए गए, साथ ही 200 परिंडे देने की घोषणा की गई। वहीं जयेश पंचोली ने 101 परिंडे देने की स्वीकृति प्रदान की।

जैन पाठशाला की अध्यापिका कुसुम लता नानावटी और अन्य शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुण्य कार्य बताया। कार्यक्रम में समाज के कई सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया और इस पहल को सफल बनाने में योगदान दिया।

“सबकी सेवा, सबको प्यार” के संदेश के साथ यह आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है।

Previous articleJak Odkryć Ukryte Możliwości Bonusów Bez Depozytu W Supercat Casino
Banswara News
बांसवाड़ा न्यूज़ चैनल राजस्थान एवं सम्पूर्ण भारत देश का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल, वेब पोर्टल ,मिडिया युटुब चैनल है । देश हित जन हित सबसे पहले राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार, और खेल जगत , सेहत व् स्वास्थ्य , धार्मिक, मज़हबी, वागड़ी, खबरों एवं समाचारों को भी शामिल करता है। लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज,वेबपोर्टल न्यूज़ , के लिए हमसे हमेशा जुड़े रहें ,जय हिन्द ,जय भारत !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here