सुमित कुमार पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया जानकारी राजस्थान इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, 2023 से चल रहा था जासूसी नेटवर्क वायुसेना कर्मी गिरफ्तार:

0
206
jasus amit kumar pakistani
jasus amit kumar pakistani

राजस्थान में असम के वायुसेना अड्डे में तैनात पर एक नागरिक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी भारतीय वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तानी एजेंटों तक पहुंचा रहा था। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (खुफिया विभाग) प्रफुल्ल कुमार ने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित लाहुरपार निवासी सुमित कुमार (36) को गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी भेज रहा था
प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सुमित कुमार अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वायुसेना के अड्डे से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं एकत्रित करता था और सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तान में सक्रिय आकाओं तक पहुंचाता था। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 में जैसलमेर निवासी झबरा राम की गिरफ्तारी के बाद आरोपी सुमित कुमार के संबंध में जानकारी मिली थी।

UP के प्रयागराज में भी आरोपी की कुंडली खंगाली तो पता चला
राजस्थान की इंटेलिजेंस टीम ने यह कार्रवाई की है। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने प्रयागराज पुलिस से संपर्क साधकर आरोपी की कुंडली खंगाली है। हालांकि, स्थानीय पुलिस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, रविवार को एलआईयू समेत अन्य खुफिया एजेंसी एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के लाहुरपार पहुंची और सुमित की जानकारी जुटने में लगी रही। एजेंसी पता लगा रही हैं कि सुमित कब से प्रयागराज से बाहर था। इसके परिवार में कौन-कौन है। किन-किन लोगों से इसका संपर्क है।

पहले भी 2023 से पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में था
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को राजस्थान खुफिया विभाग और वायु सेना खुफिया विभाग के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के संपर्क में था और पैसों के बदले गोपनीय जानकारी साझा कर रहा था। पुलिस ने इस संबंध में गोपनीयता अधिनियम, 1923 और भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। व्यापक जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here