पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों से बचें, सप्लाई पूरी तरह सामान्य – जिला पेट्रोलपंप एसोसिएशन की अपील

0
19
सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर न दें ध्यान
सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर न दें ध्यान

जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र कलाल बोले – सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर न दें ध्यान, पर्याप्त मात्रा में मिल रहा ईंधन

बांसवाड़ा – देशभर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच बांसवाड़ा जिला पेट्रोलपंप एसोसिएशन ने आम जनता से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर न दें ध्यान
सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर न दें ध्यान

जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र कलाल ने स्पष्ट किया है कि सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से की जा रही है। वर्तमान में किसी भी प्रकार की कोई कमी या बाधा नहीं है।

उन्होंने कहा कि कुछ भ्रामक संदेशों और अफवाहों के कारण लोगों में अनावश्यक डर का माहौल बन गया है, जिससे पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ रही है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अपनी जरूरत के अनुसार ही ईंधन भरवाएं।

जिला पेट्रोलपंप एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया कि ईंधन का स्टॉक करने या अतिरिक्त खरीदारी करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सप्लाई लगातार और पर्याप्त मात्रा में जारी है।

👉 अंत में, एसोसिएशन ने सभी नागरिकों से देशहित में जिम्मेदारी निभाने और अफवाहों को रोकने में सहयोग करने की अपील की है, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here