बांसवाड़ा | 26 मार्च 2026 | सेठिया परिवार के सहयोग से सफल आयोजन, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित
महावीर इंटरनेशनल बांसवाड़ा द्वारा पिछले 8 दिनों से चल रहे नि:शुल्क नीम रस वितरण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को सम्मान समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा में योगदान देने वाले सहयोगियों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के तहतस्वर्गीय शांता देवी एवं चंदूलाल सेठिया की स्मृति में संजय सेठिया, मनोज सेठिया एवं गोकुल सेठिया का सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष महावीर सेठिया ने बताया कि उनके आर्थिक सहयोग से यह विशाल आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया।

महिला सशक्तिकरण डायरेक्टर भुवनेश्वरी ने नीम के औषधीय गुणों पर प्रकाश डालते हुए एक ऐतिहासिक प्रसंग साझा किया। उन्होंने बताया कि नीम के सेवन और इसके संपर्क से कई बीमारियों में प्राकृतिक रूप से लाभ मिलता है।
संस्था के सचिव मनोज सेठ ने कहा कि यदि वर्षभर प्रातःकाल मीठे नीम की पत्तियों का सेवन किया जाए तो यह कई रोगों में लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
कार्यक्रम के दौरान भगवती मालोत का विशेष सम्मान किया गया, जिन्होंने पूरे 8 दिनों तक नि:स्वार्थ भाव से नीम रस की सेवा दी। इसके साथ ही वीरेंद्र जैन एवं इंदरमल जैन द्वारा कल्याण, प्रकाश सहित अन्य सहयोगियों का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने प्रतिदिन सुबह 5 बजे उठकर नीम रस तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें रमेश सेठिया, दिनेश राठौड़, गजेंद्र मेहता, अशोक वोरा, सुभाष वोरा, प्रकाश कोठारी, अंकुर जैन, नरेश कावड़िया, महिपाल दोसी, देवेंद्र सामर, महेश पवार, ललित काशमा, चंद्रशेखर, हिम्मत सिंह, महेंद्र नगावत, सुधीर कोठारी, तेजपाल जैन एवं राकेश रजावत सहित कई गणमान्यजन शामिल रहे।
अंत में सचिव मनोज सेठ ने सभी सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।














