पाक सीमा के पास युवक हिरासत में, संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ाव की जांच ,नेटवर्क से जुड़े राजू विश्नोई सहित 4 लोगों को पकड़ा

0
16
Banswara News Mirza
Banswara News Mirza

📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा/जैसलमेर

banswara news mirza
banswara news mirza

जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भारेवाला से पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के मामले में हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप की जानकारी सामने आई थी, जिसमें कथित तौर पर भड़काऊ और देशविरोधी मैसेज साझा किए जा रहे थे। इसी कड़ी में जैसलमेर निवासी युवक राजू विश्नोई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और कश्मीर के बीच संभावित कनेक्शन की जांच की जा रही है। अब तक इस नेटवर्क से जुड़े 4 लोगों को पकड़ा जा चुका है, जिनमें 2 कश्मीरी युवक भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हालांकि, जांच के शुरुआती दौर में युवक के मोबाइल से कोई ठोस आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिलने की भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां डिजिटल और अन्य पहलुओं से गहन जांच में जुटी हुई हैं।

banswara news mirza
banswara news mirza

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here